आज की भागदौड़ भरी ज़िंदगी में, हम अक्सर अपने ऊपरी शरीर पर तो ध्यान देते हैं, लेकिन लोअर बॉडी की ताकत को नज़रअंदाज़ कर देते हैं। जबकि, हमारे शरीर का 70% से अधिक हिस्सा लोअर बॉडी ही बनाती है। बता दें, निचला शरीर बनाने के लिए आपको महंगे जिम इक्विपमेंट्स या फैंसी मशीनों की ज़रूरत नहीं है। आप अपने घर से, बेहतरीन परिणाम प्राप्त कर सकते हैं। ये वर्कआउट्स आपकी रोज़मर्रा की गतिविधियों को आसान और ऊर्जा से भरपूर बना देंगे।
Read More
भोपाल: मध्यप्रदेश के खंडवा ने जल संचय, जन भागीदारी' अभियान में शानदार प्रदर्शन किया है। राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू ने जल शक्ति मंत्रालय के 'जल संचय, जन भागीदारी' अभियान में खंडवा (ईस्ट निमाड़) जिले को दक्षिण क्षेत्र की प्रथम श्रेणी में देश में पहला स्थान प्राप्त करने पर मंगलवार को जिले के कलेक्टर ऋषव गुप्ता और जिला पंचायत के मुख्य कार्यपालन अधिकारी नागार्जुन गौड़ा को सम्मानित किया। इसके साथ ही अन्य जल संरक्षण में अन्य श्रेणियों में भी विजेताओं को पुरस्कार दिए गए। एक आधिकारिक बयान में यह जानकारी दी गई। राजधानी दिल्ली के विज्ञान भवन में आयोजित एक समारोह में छठे राष्ट्रीय जल पुरस्कार और 'जल संचय, जन भागीदारी' पुरस्कार प्रदान किए गए। बयान के मुताबिक राष्ट्रपति ने जल संचय के क्षेत्र में जन भागीदारी के साथ श्रेष्ठ कार्य करने और देश के चयनित 50 नगर निकाय में स्थान मिलने पर गुना नगरीय निकाय को भी पुरस्कृत किया। 'जल संचय, जन भागीदारी' पहल के अंतर्गत राज्यों को पांच क्षेत्रों में बांटा गया था। इसके अंतर्गत खंडवा ने 1,29,020 से अधिक जल संरक्षण संरचनाओं का निर्माण और पंजीकरण कर नया कीर्तिमान स्थापित किया था। अधिकारियों ने बताया कि जल संरक्षण के इन प्रयासों से न केवल भूजल स्तर में उल्लेखनीय सुधार हुआ है, बल्कि वर्षा के जल का अधिकतम उपयोग सुनिश्चित कर भविष्य की पीढ़ियों के लिए जल सुरक्षा को मजबूत किया गया है। 'जल संचय, जन भागीदारी' पहल की शुरुआत छह सितंबर 2024 को सूरत में की गई थी। इसके तहत जिसमें प्रत्येक जिले को न्यूनतम 10,000 संरचनाओं का लक्ष्य दिया गया था। खंडवा ने इस लक्ष्य को बड़े अंतर से पार कर लिया और लगभग 1.3 लाख संरचनाओं को पूरा किया, जो देश भर में सबसे अधिक है। इस शानदार प्रदर्शन के लिए भारत सरकार ने खंडवा को 2 करोड़ की प्रोत्साहन राशि दी है। एक अधिकारी ने बताया कि इस राशि का उपयोग भविष्य में जल संरक्षण और जिला विकास परियोजनाओं के लिए किया जाएगा। गुना नगर पालिका परिषद ने जल संचय के लिये कार्ययोजना बनाकर नगरीय क्षेत्र में 2 हजार 231 रैन वॉटर हार्वेस्टिंग सिस्टम के जिया टैग फोटो पोर्टल पर अपलोड किये थे, जो कि तय लक्ष्य से अधिक था। इसी के साथ गुना में शहरी क्षेत्र के कुंओं के भी जीर्णोद्वार का कार्य किया गया।
Read More
आर्थिक-सांस्कृतिक, पर्यटन और निवेश में सहयोग पर हुई महत्वपूर्ण चर्चा डिजिटल डेस्क, भोपाल। मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने कहा है कि आसियान भारत का अत्यंत ही महत्वपूर्ण रणनीतिक और सांस्कृतिक साझेदार रहा है। सदियों से व्यापार, समुद्री संपर्क, आध्यात्मिक आदान-प्रदान और सांस्कृतिक समानताएं इस प्रगाढ़ संबंध को और भी समृद्ध बनाती रही हैं। प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के नेतृत्व में 'एक्ट ईस्ट पॉलिसी' को एक नई गति मिली है, जिससे भारत-आसियान सहयोग व्यापार, कनेक्टिविटी, डिजिटल साझेदारी, क्षमता-निर्माण और सुरक्षा जैसे क्षेत्रों में और भी मजबूत हुआ है। भारत ने इंफ्रास्ट्रक्चर, डिजिटल इंडिया, हरित ऊर्जा और जलवायु पहल की दिशा में उल्लेखनीय प्रगति की है, जिससे आसियान देशों के साथ साझेदारी के नए-नए अवसर सामने आए हैं। भारत और आसियान देशों का यह संबंध आज पारस्परिक विश्वास और साझा प्रगति का प्रतीक बन गया है। मुख्यमंत्री डॉ. यादव दक्षिण पूर्वी एशियाई देशों के संगठन (आसियान) के राजदूतों के दल को संबोधित कर रहे थे। मुख्यमंत्री डॉ. यादव से आसियान देशों के मिशन प्रमुखों के आठ सदस्यीय प्रतिनिधिमंडल ने मंगलवार को मुख्यमंत्री निवास स्थित समत्व भवन में सौजन्य भेंट की। यह दल तीन दिवसीय प्रवास पर मध्यप्रदेश आया हुआ है। इस उच्चस्तरीय दल में भारत में मलेशिया के उच्चायुक्त मलेशिया (आसियान चेयर) महामहिम दातो मुजफ्फर शाह मुस्तफा, वियतनाम के राजदूत महामहिम गुयेन थान्ह हाई, फिलीपींस के राजदूत महामहिम जोसेल एफ. इग्नासियो, भारत और लंका में कंबोडिया की राजदूत महामहिम रथ मनी, तिमोर-लेस्ते के राजदूत महामहिम कार्लितो नुनेस, थाईलैंड की राजदूत महामहिम सु छवनार्ट थांगसुमफंट, भारत और भूटान में इंडोनेशिया की राजदूत महामहिम इना एच. कृष्णमूर्ति, ब्रुनेई के द्वितीय सचिव महामहिम पेंगिरन मोहम्मद शफी अलवाली बिन पेंगिरन अबू बकर, भारतीय विदेश मंत्रालय में अतिरिक्त सचिव (दक्षिण) प्रशांत अग्रवाल एवं अवर सचिव सु जुही जलोटा सहित मुख्यमंत्री के अपर मुख्य सचिव नीरज मंडलोई, प्रमुख सचिव औद्योगिक नीति एवं निवेश प्रोत्साहन राघवेन्द्र कुमार सिंह, आयुक्त जनसम्पर्क दीपक कुमार सक्सेना, मुख्यमंत्री के अपर सचिव चंद्रमौली शुक्ला तथा अन्य वरिष्ठ अधिकारी उपस्थित थे। मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने आसियान देशों के राजदूतों (मिशन प्रमुखों) को संबोधित करते हुए कहा कि आप सबका आगमन भारत और आसियान क्षेत्र के बीच गहरे सांस्कृतिक, आर्थिक और लोक-से-लोक संबंधों का जीवंत प्रतीक है। हमारा सौभाग्य है कि आप सब तीन दिवसीय यात्रा पर मध्यप्रदेश में हैं। मुख्यमंत्री ने कहा कि विश्व धरोहर सांची की यात्रा आपको हमारी बौद्ध विरासत की गहराई से जोड़ेगी, वहीं हमारा जनजातीय संग्रहालय आपको भारत की सबसे बड़ी जनजातीय आबादी की समृद्ध संस्कृति से परिचित कराएगा। आपकी यात्रा हमारे बीच सहयोग, विश्वास और एक मजबूत साझेदारी को आगे बढ़ाने का माध्यम है। मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने कहा कि भारत और आसियान संबंधों के सुदृढ़ीकरण और प्रदेश के वैश्विक संवाद विस्तार की दृष्टि से यह एक अत्यंत महत्वपूर्ण अवसर है। मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने भारत तथा मध्यप्रदेश और दक्षिण-पूर्व एशियाई देशों के बीच आर्थिक, सांस्कृतिक, औद्योगिक निवेश तथा विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी सहित नवाचारों के क्षेत्र में व्यापक सहयोग एवं साझेदारी की मंशा व्यक्त की। उन्होंने कहा कि आसियान देशों के साथ साझेदारी से मध्यप्रदेश के औद्योगिक विकास को एक नई गति मिलेगी और ज्ञान-विज्ञान के आदान-प्रदान से नई तकनीकों एवं नवाचारों को भी बढ़ावा मिलेगा। सांस्कृतिक आदान-प्रदान को भी इस संबंध का महत्वपूर्ण आयाम बताते हुए मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने पर्यटन विकास, शिक्षा और सांस्कृतिक आदान-प्रदान कार्यक्रमों के विस्तार पर विशेष बल दिया। मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने कहा कि आसियान देशों के साथ हमारी साझेदारी अत्यंत मूल्यवान हैं। आपके साथ हम व्यापार, प्रौद्योगिकी, सतत् विकास तथा पर्यटन जैसे क्षेत्रों में व्यापक सहयोग की अपार संभावनाएं देख रहे हैं। उन्होंने कहा कि हमारा राज्य समृद्ध संस्कृति, असाधारण प्राकृतिक सौंदर्य, कृषि आधारित शक्ति और तीव्र औद्योगिक विकास का संगम है। आसियान देशों के साथ भारत के ऐतिहासिक और सांस्कृतिक संबंधों को मध्यप्रदेश नई ऊर्जा और सहयोग के साथ आगे बढ़ाना चाहता है। निवेश, पर्यटन, ग्रीन ऊर्जा, आईटी व कौशल विकास जैसे क्षेत्रों में हमारे बीच अपार संभावनाएं हैं। मध्यप्रदेश के साथ आपका सहयोग और साझेदारी इस पूरे अंचल को नई ऊंचाइयों तक ले जाएगा और परस्पर प्रगति के नए मार्ग खोलेगा। आसियान देशों के चेयर महामहिम मुस्तफा ने इस अवसर पर प्रतिनिधि मंडल का परिचय और प्रत्येक मिशन प्रमुख के बारे में जानकारी दी। उन्होंने कहा कि हम सब विकास की दिशा में आगे बढ़ रहे हैं। हमारा विकास का साझा रोडमैप एशिया को विश्व में अग्रणी बनाने की दिशा में एक बड़ा प्रयास है। उन्होंने मध्यप्रदेश के लोगों की सहजता, आत्मीयता और अतिथि सत्कार के लिए आभार भी जताया। मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने आसियान देशों के मिशन प्रमुखों का मध्यप्रदेश की धरती पर पारम्परिक तरीके से स्वागत और सम्मान किया और सभी को स्मृति चिन्ह भी भेंट किए। उल्लेखनीय है कि आसियान देशों में भारत के अलावा मलेशिया, म्यांमार, ब्रूनेई दारुस्सलाम, फिलीपींस, इंडोनेशिया, सिंगापुर, थाईलैंड, वियतनाम, कंबोडिया, लाओस और तिमोर लेस्ते शामिल हैं।
Read More
जापान के दक्षिण-पश्चिम क्यूशू स्थित सकुराजिमा ज्वालामुखी में 16 नवंबर, 2025 की सुबह भीषण विस्फोट हुआ, जिससे ज्वालामुखी की राख और धुएं का एक विशाल गुबार 4,400 मीटर (लगभग 14,400 फीट) की ऊंचाई तक फैल गया। मिनामिडाके क्रेटर से शुरू हुए इस विस्फोट से निकली बड़ी मात्रा में राख काफी दूर तलक फैल गईं, जिसके कारण कागोशिमा, कुमामोटो और मियाज़ाकी सहित आसपास के कई प्रान्तों में राख गिरने की चेतावनी जारी कर दी गई है। ज्वालामुखी में विस्फोट स्थानीय समयानुसार लगभग 12:57 बजे पर शुरू हुई, जिसके बाद 2:28 बजे एक और भीषण विस्फोट हुआ, जिससे अनुमानतः 3,700 मीटर ऊंचा एक छोटा सा धुआं उठा। लगभग 13 महीनों में यह पहली बार था जब ज्वालामुखी की राख का गुबार 4 किलोमीटर से ऊपर तक पहुंचा, जो हाल की गतिविधियों की तुलना में एक तेज विस्फोट है। ज्वालामुखीय चट्टानें क्रेटर से 1.2 किलोमीटर दूर तक उछलीं, जो विस्फोटों की तीव्रता को दर्शाता है। विस्फोटों की भीषणता के बावजूद, किसी के हताहत होने या पाइरोक्लास्टिक प्रवाह, गर्म गैस और ज्वालामुखी पदार्थों की खतरनाक तेज़ धाराओं, की कोई सूचना नहीं मिली है। जापान मौसम विज्ञान एजेंसी ने पांच में से तीन का अलर्ट स्तर बनाए रखा है, और चेतावनी दी है कि चल रही ज्वालामुखी गतिविधि और संभावित खतरों के कारण क्रेटर के आस-पास के क्षेत्रों तक लोग ना जाएं. उन क्षेत्रों को प्रतिबंधित घोषित कर दिया गया है। अलर्ट किया गया जारी सकुराजिमा जापान के सबसे सक्रिय ज्वालामुखियों में से एक है और अक्सर अलग-अलग तीव्रता से फटता रहता है। हाल ही में हुए विस्फोट के कारण राख के बादलों के कारण कागोशिमा हवाई अड्डे पर कई उड़ानें रद्द करनी पड़ीं। प्रभावित क्षेत्रों के निवासियों को सलाह दी जाती है कि वे राख गिरने से सावधान रहें, सुरक्षात्मक उपाय करें और आधिकारिक माध्यमों से अपडेट रहें क्योंकि सकुराजिमा अभी भी सक्रिय है और भविष्य में विस्फोट की संभावना बनी हुई है।
Read More
क्या आपको भी यही लगता है कि बेसन का इस्तेमाल सिर्फ खाने-पीने की चीजों को बनाने के लिए ही किया जाता है? अगर हां, तो आपको अपनी इस गलतफहमी को जल्द से जल्द दूर कर लेना चाहिए क्योंकि बेसन को स्किन केयर रूटीन में भी शामिल किया जा सकता है। बेसन फेस पैक त्वचा के लिए वरदान साबित हो सकता है। आइए पोषक तत्वों से भरपूर बेसन फेस पैक को बनाने के तरीके और इसे लगाने से त्वचा को मिलने वाले फायदों के बारे में जानकारी हासिल करते हैं। कैसे बनाएं बेसन फेस पैक- घर पर बेसन फेस पैक बनाने के लिए आपको एक टेबल स्पून हल्दी, 2 टेबल स्पून बेसन, 2 टेबल स्पून दही और आधे नींबू की जरूरत पड़ेगी। आपको इन सभी केमिकल फ्री चीजों को एक कटोरी में निकाल लेना है। इसके बाद आपको सभी नेचुरल चीजों को अच्छी तरह से मिक्स कर एक स्मूद पेस्ट तैयार कर लेना है। महज कुछ ही मिनटों में आपका बेसन फेस पैक तैयार है। मिलेंगे फायदे ही फायदे- क्या आपके चेहरे पर मुंहासे निकले हुए हैं? अगर हां, तो इस फेस पैक की मदद से आपको त्वचा से जुड़ी इस समस्या से छुटकारा मिल सकता है। डेड स्किन सेल्स को रिमूव करने के लिए भी बेसन फेस पैक का इस्तेमाल किया जा सकता है यानी अगर आप रेगुलरली इस फेस पैक को यूज करते हैं, तो आपकी त्वचा की रंगत सुधर सकती है। इसके अलावा झुर्रियां हटाने के लिए भी इस फेस पैक को अपने स्किन केयर रूटीन में शामिल किया जा सकता है। गौर करने वाली बात- आपको पूरे चेहरे के साथ-साथ गर्दन वाले हिस्से पर भी बेसन फेस पैक अप्लाई करना है। बेहतर परिणाम हासिल करने के लिए लगभग 15-20 मिनट तक फेस पैक को लगाए रखिए। जब बेसन फेस पैक थोड़ा बहुत सूखने लग जाए, तब आप फेस वॉश कर सकते हैं। हालांकि, आपको इस फेस पैक को अपने पूरे चेहरे पर अप्लाई करने से पहले पैच टेस्ट करना नहीं भूलना चाहिए। डिस्क्लेमर: इस आर्टिकल में सुझाए गए टिप्स केवल आम जानकारी के लिए हैं। सेहत से जुड़े किसी भी तरह का फिटनेस प्रोग्राम शुरू करने अथवा अपनी डाइट में किसी भी तरह का बदलाव करने या किसी भी बीमारी से संबंधित कोई भी उपाय करने से पहले अपने डॉक्टर से सलाह जरूर लें। इंडिया टीवी किसी भी प्रकार के दावे की प्रामाणिकता की पुष्टि नहीं करता है।
Read More
बिग बॉस 19 में फैमिली वीक के दौरान कंटेस्टेंट्स अपने प्रियजनों से मिलकर बहुत अच्छा समय बिता रहे हैं। कुनिका सदानंद के बेटे, अशनूर कौर के पिता के पहले दिन BB हाउस में आने के बाद, गौरव खन्ना की पत्नी और फरहाना भट्ट की मां शो में आईं। बिग बॉस 19 के घर में एक इमोशनल पल तब आया, जब फैमिली वीक के दौरान फरहाना की मां ने बिग बॉस में एंट्री की। उन्हें देखते ही फरहाना की आंखों में आंसू आ गए और वह अपनी मां के सामने फूट-फूटकर रोने लगीं। फरहाना अपनी मां के पास दौड़ते हुए गई और उनके पैर छुए फिर उन्हें देख अपने आंसू रोक नहीं पाईं और उनके पैरों के पास बैठ कर रोने लगीं। फिर उनकी मां ने घरवालों से बातचीत की और प्रणित मोरे के साथ मस्ती मजाक किया। उन्होंने गौरव को यह भी बताया कि वह उनकी बहुत बड़ी फैन हैं, जिससे वह खुश होकर हैरान रह गए। इसके बाद एक हल्का-फुल्का पल आया, जब फरहाना की मां ने शहबाज़ बादशाह और अमाल मलिक के साथ मजेदार बातचीत की, जहां उन्होंने अमाल को खूब खरी-खोटी सुनाई और सबका मनोरंजन किया। Bigg Boss 19: पोतियों को देख रो पड़ीं कुनिका सदानंद, भारी मन से बेटे अयान को कहा अलविदा
Read More
India A vs Oman: एशिया कप राइजिंग स्टार्स 2025 का 10वां मुकाबला भारत-ए और ओमान के बीच दोहा के वेस्ट एंड पार्क इंटरनेशनल क्रिकेट स्टेडियम में खेला गया। इस मुकाबले में भारत ने ओमान को छह विकेट से हराकर सेमीफाइनल में प्रवेश किया। ग्रुप-बी से सेमीफाइनल में प्रवेश करने वाली भारत-ए दूसरी टीम है। इससे पहले पाकिस्तान-ए ने सेमीफाइनल में जगह बनाई थी।
Read More
दिल्ली की तिहाड़ जेल से पैरोल पर रिहा होने के बाद लापता हुए एक कुख्यात अपराधी को मंगलवार को कोलकाता से गिरफ्तार कर लिया गया, जहां वह कैब चालक के रूप में काम कर रहा था। पुलिस ने यह जानकारी दी। पुलिस ने बताया कि सोहराब को दिल्ली पुलिस और कोलकाता पुलिस द्वारा चलाए गए एक संयुक्त अभियान में रिपन स्ट्रीट से गिरफ्तार किया गया। उसे जून में तिहाड़ जेल से पैरोल पर रिहा किया गया था। सोहराब अपने भाइयों सलीम और रुस्तम के साथ मिलकर आपराधिक गिरोह चलाता था। पुलिस ने कहा कि वे हत्या और डकैती के कई मामलों में शामिल रहे हैं। पुलिस के अनुसार, उसने ईद के दिन एक घंटे के अंदर तीन हत्याएं की थीं और लखनऊ के तत्कालीन वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक (SSP) को फोन कर उसे पकड़ने की चुनौती दी थी। बाद में उसे इन हत्याओं के सिलसिले में गिरफ़्तार कर लिया गया। पुलिस ने कहा कि 2011 में सोहराब और उसके एक भाई को दिल्ली के करोल बाग में आभूषण की एक दुकान में डकैती और हत्या के मामले में फिर से गिरफ्तार किया गया था। बाद में दिल्ली की एक अदालत ने दोनों को आजीवन कारावास की सजा सुनाई थी। तब से सोहराब तिहाड़ जेल में अपनी सजा काट रहा था। (भाषा के इनपुट के साथ)
Read More